Description
“क़श्मक़श” – इस कहानी संग्रह में आपको भावनाओं की उथल- पुथल हर कहानी में पढ़ने को मिलेगी। विशेषतः महिलाओं के जीवन में आनेवाली समस्याओं से रुबरू होती, उनसे लड़ती, संघर्ष करती महिलाओं के किरदार पढ़ने को मिलेंगे। इस कहानी संग्रह में प्यार के सभी रंग आपको नज़र आएँगे। जज़्बात और भावनाओं का सागर है “क़श्मक़श” कथा संग्रह, जिसमें प्यार के चढ़ाव-उतार, प्यार की गहराई आपके दिल को छू लेगी। शेर व शायरी के छींटों से जज़्बातों को दर्शाया गया है। वाचकों को दिल की धड़कनों की साफ-सुथरी कहानियाँ इसमें पढ़ने को मिलेंगी।













